{"_id":"5b84529542c7924656043494","slug":"161535398549-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर पुट्ठी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर पुट्ठी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी के दलित लक्की (पांच) की मौत के रहस्य से पुलिस पर्दा नहीं उठा सकी है। नाराज ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा बच्चे की गला घोंट का हत्या की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव में 17 अगस्त की शाम तीन बजे दलित मनोज का बेटा लक्की (पांच) दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। परिवार की दस वर्षीय बच्ची ने गांव के ही युवक को बाइक पर लक्की को ले जाते देखा था। 18 अगस्त की सुबह तीन बजे तालाब से शव बरामद हुआ। इस संबंध में बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लक्की की हत्या तांत्रिक तरीके से की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या का कारण आया। उसके गले की हड्डी भी टूटी हुई है। पुलिस हत्या को हादसे बनाना चाहती है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा नहीं किया तो लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। एसपी जयप्रकाश ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन में जल सिंह, सुधीर, महेंद्र, शिव कुमार, तेजपाल, सोहन पाल, सतवीरी, सुनीता, कविता, अनीता आदि रहे।