फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समय पर बिल जमा न करने पर सैकड़ों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

समय पर बिल जमा न करने पर सैकड़ों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
समय पर बिल जमा न करने  पर सैकड़ों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने के कारण पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने करो या मरो की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बढ़ते दबाव के चलते विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की सुनने को तैयार नहीं है। यहीं कारण है कि गत एक माह में समय पर बिल जमा न करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई।

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर ऊर्जा निगम के अफसर लगातार नगर सहित ग्रामीण आंचल मेें बिजली चोरी करने वालों व बकायादारों के खिलाफ ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाएं हुए है। राजस्व वसूली अभियान के दौरान उपभोक्ता निगम के अफसरों से मिन्नत भी करते हैं, लेकिन बढ़ते राजस्व वसूली के दबाव के चलते उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अधिशासी अभियंता यादवेंद्र ने बताया कि गत एक माह मेें करीबन 225 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल समय पर जमा न करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई। एसडीओ चैन सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में बकायादारों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed