{"_id":"5a68def44f1c1b7d268b666b","slug":"161516822260-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौलचा में कराई जमीन कब्जा मुक्त, शिकोहपुर में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डौलचा में कराई जमीन कब्जा मुक्त, शिकोहपुर में हंगामा
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शिकोहपुर गांव में चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की गई एंटी भूमाफिया टीम के साथ किसानों की जमकर नोकझोंक हुई। विवाद के कारण जमीन से कब्जा नहीं हटवाया गया। उधर, डौलचा गांव टीम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। सभी भूमि को ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया गया।
बुधवार को एंटी भूमाफिया टीम कानूनगो रोहित तोमर के नेतृत्व में शिकोहपुर गांव पहुंची। लोगों की शिकायत पर चकरोड की पैमाइश की गई। उसके बाद निशानदेही की। जब रास्ते को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया गया तो किसानों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। कर्मचारियों के साथ नोकझोंक करनी शुरू कर दी। किसान और टीम के बीच में काफी देर तक गहमा-गहमी चलती रही। रास्ते को कब्जा मुक्त नहीं करा पाए। कानूनगो रोहित तोमर ने बताया कि पुलिस टीम को नहीं लेकर गए जिस कारण कब्जा नहीं हट पाया है। 27 जनवरी को रास्ते को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। जो भी इसमें बाधा पहुंचाएंगे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उनके साथ लेखपाल विनोद शर्मा, रवि, सुशील शर्मा, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
उधर, पिलाना ब्लॉक के डौलचा गांव से टीम के प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी के नेतृत्व में जमीन से कब्जा हटवाया गया। गांव में टीम के जाते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। नोकझोंक करने लगे। उसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया। कुलदीप राठी ने बताया कि गांव से चकरोड, सड़क, खेल का मैदान, तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद प्रधान को सुपुर्द किया गया। इस दौरान अनिल कुमार, विनोद कुमार, जयकुमार, संजीव मौजूद रहे।