फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो गैस एजेंसियों पर लूट का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

दो गैस एजेंसियों पर लूट का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दो गैस एजेंसियों पर लूट का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
बागपत।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी और गढ़ी नवादा में दो गैस एजेंसियों हुई लाखों की लूट का पुलिस 16 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। घटना के बाद से गैस एजेंसी संचालकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अफसरों ने पांच दिन में खुलासे का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन झूठा निकला। पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई।

घिटौरा गांव निवासी विनोद की गढी कलंजरी-घारीपुर मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी पर आठ जून को कर्मचारी राहुल, हरेंद्र, रोहित, चिंटू, कुलदीप को गन प्वाइंट पर लेकर तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इस घटना के आधे घंटे बाद तीनों बदमाशों ने गढ़ी नवादा-फुलेरा मार्ग स्थित जवाहर गैस एजेंसी पर कर्मचारी विजय, लक्खी, भूपेंद्र, राकेश को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया था। पुलिस 16 दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। गैस एजेंसी संचालकों में दहशत व्याप्त है। 14 जून को गैस एजेंसी संचालक एएसपी रण विजय सिंह से मिले थे और खुलासे की मांग की थी। एएसपी ने पांच दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन खुलासा नहीं हो पाया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। बदमाश खुले घूम रहे हैं। इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed