{"_id":"5cf1775dbdec22073226407e","slug":"155932865113-baghpat-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा गांव में गोकशी के विरोध में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निरपुड़ा गांव में गोकशी के विरोध में हंगामा
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में शुक्रवार को मकान में गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद किए। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सक ने अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा। गोकशी की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और सांकेतिक धरना दिया। पुलिस को खुलासे के लिए पांच दिन का समय देकर धरना समाप्त कर दिया। विहिप के जिला महामंत्री ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
निरपुड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपने मकान में गोवंशीय पशु का कटान किया और अवशेषों को एक बोरे में डाल दिया। गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को देखकर महिला ने गोवंशीय पशु के अवशेषों को छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अवशेष बरामद कर लिए। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। गोकशी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। गोकशी की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि गोकशी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। मंदिरों व आश्रमों के आसपास, खेतों एवं घरों में गोवंशीय पशुओं को काटा जा रहा है। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। आवारा गोवंशीय पशुओं का कटान ज्यादा हो रहा है। सूचना पर सीओ रमाला अनुज चौधरी धरना स्थल पर पहुंचें। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस को पांच दिन का समय देकर धरना समाप्त कर दिया। विहिप के जिला महामंत्री पप्पन राणा ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, जयकुमार, श्यौबीर सिंह, हरेंद्र बालियान, विहिप के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, आदित्य, हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, मनोज, आलोक शास्त्री, मोनू स्वामी, पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा, ब्रिजेश, गौरव, सोनू राणा आदि शामिल रहे।
आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
दोघट। सीओ रमाला अनुज चौधरी ने बताया कि मकान से पशु के अवशेष मिले है। अवशेषों की जांच कराई जा रही है कि ये किस पशु के है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।