{"_id":"5cc0bdafbdec22142a721f3f","slug":"151556135343-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहृण कर दुष्कर्म में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहृण कर दुष्कर्म में नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी समझौता न करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंची। किशोरी ने एसपी को बताया कि 12 अप्रैल को वह घर से कूड़ा डालने के लिए गई थी। गांव के दो युवक कार में अपहरण कर ले गए थे। उसे दो दिनों तक बड़ौत में ही रखा गया। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने उसे दो युवकों के हवाले कर दिया। युवक उसे शामली ले गए। 14 अप्रैल को किशोरी शामली से बरामद हुई थी। पिता ने आरोपी सम्मी पुत्र शौकीन व राहुल पुत्र चंद्रपाल और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किशोरी डर के कारण घर से भी नहीं निकल पाती। आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।