{"_id":"5be73167bdec2269af649a4c","slug":"131541878119-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक में पीछे से टक्कर मारी, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बाइक में पीछे से टक्कर मारी, युवक घायल
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
हाईवे पर रीवर पार्क के पास हरियाणा से तस्करी की शराब बाइक पर लेकर आ रहे तस्कर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। तस्कर बाइक व शराब को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक सहित शराब को कब्जे में लिया और घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शराब तस्कर के खिलाफ कोतवाली में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
झंकार गली बागपत निवासी रोहित पुत्र बबलू ने बताया कि शुक्रवार की रात में 10 बजे वह बाइक पर काठा की तरफ से बागपत आ रहा था। उसके पीछे उनके ही मोहल्ले का शराब तस्कर भीम भी बाइक पर आ रहा था। उसकी बाइक पर तस्करी की शराब लदी थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रीवर पार्क के पास भीम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित घायल हो गया। शराब तस्कर भीम बाइक और शराब को छोड़कर भाग निकला। तभी गश्त कर रही पुलिस वहां पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक पर लदी 180 पव्वा देसी शराब और छह बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की । पुलिस ने शराब और बाइक को कब्जे में ले लिया। हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश ने शराब तस्कर भीम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।