{"_id":"5b84527b42c79246361b1a55","slug":"131535398523-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमलेश हत्याकांड में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमलेश हत्याकांड में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
दाहा गांव में विवाहिता शिमलेश की जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शामली जनपद के ओदरी गांव निवासी शिमलेश की शादी 2009 में दाहा गांव निवासी शिव कुमार के साथ हुई । ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। अब हाल में उससे तीन लाख रुपये अपने घर से लाने की मांग की। रविवार को ससुराल वालों ने शिमलेश को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाया । उसकी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक महिला के भाई अमित निवासी ओदरी ने पति शिव कुमार, जेठ पुष्पेंद्र, ससुर चाप सिंह, सास राजो के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।