फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शातिर विक्की पिचौकरा से पूछताछ करेगी बागपत पुलिस

शातिर विक्की पिचौकरा से पूछताछ करेगी बागपत पुलिस

Tue, 14 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शातिर विक्की पिचौकरा से पूछताछ करेगी बागपत पुलिस
बागपत। अपराध की दुनिया का शातिर खिलाड़ी विक्की पिचौकरा नारायण गढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बरनावा के पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की हत्या के आरोपी विक्की ने जिले में कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया। बागपत शहर के बीच में कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि विक्की को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र के पिचौकरा गांव निवासी विकास उर्फ विक्की को हरियाणा के नारायण गढ़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ की तो विक्की ने जुर्म कबूले। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि नारायण गढ़ में विक्की पकड़ा गया है। बागपत पुलिस की टीम मुन्नी बेगम हत्याकांड के मामले में आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके अलावा उसे रिमांड पर लेकर बागपत भी लाया जाएगा। अधिकतर मामले बागपत के ही दर्ज हैं। जल्द ही पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन



12 साल से ताबड़तोड़ अपराध कर रहा शातिर
बागपत। विक्की पिचौकरा पिछले करीब 12 साल से ताबड़तोड़ अपराध कर रहा है, लेकिन साल 2009 में दशहरे के दिन मुस्लिम समाज के व्यक्ति की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद भी कई लोगों की हत्या की। लेकिन साल 2012 में पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की हत्या से वह अपराध की दुनिया में जाना जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे राज्यों तक फैला रहा था जाल
बागपत। विक्की पिचौकरा पहले पश्चिमी यूपी तक सक्रिय रहा। बागपत के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर जिले में वारदातों को अंजाम दिया। मेरठ में भी कई वारदातों में वह शामिल रहा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में भी अपना नेटवर्क फैला रहा था। बागपत पुलिस को मुन्नी बेगम हत्याकांड में उसकी तलाश थी।


कहां से लूटे गए हथियार
बागपत। विक्की के पास हथियारों का जखीरा मिला है। हरियाणा पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर इतने हथियार कहां से लूटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed