फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चारपाई से बाइक टकराने पर संघर्ष

चारपाई से बाइक टकराने पर संघर्ष

Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चारपाई से बाइक टकराने पर संघर्ष
बागपत। ईदगाह मोहल्ले में चारपाई में बाइक टकराने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे व पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ईदगाह मोहल्ला निवासी सावेज पुत्र जुल्फिकार बृहस्पतिवार की रात बाइक पर बहन जेबा को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चारपाई से उसकी बाइक टकरा गई। चारपाई पर बैठी खुर्शीदा पत्नी हसीम व उसकी पुत्रवधु रूहीन चोटिल हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते-देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के सावेज, उसकी बहन जेबा व दूसरे पक्ष की खुर्शीदा, उसकी पुत्रवधु रूहीन घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed