फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएचसी अधीक्षक से हाथापाई करने वाले हेल्थ सुपरवाइजर पर गिरी गाज

सीएचसी अधीक्षक से हाथापाई करने वाले हेल्थ सुपरवाइजर पर गिरी गाज

Tue, 05 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक से हाथापाई करने वाले हेल्थ सुपरवाइजर पर गिरी गाज
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक के साथ मारपीट करने वाले हेल्थ सुपरवाइजर को मुख्य चिकित्साधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक मरीजों की जांच कर रहे थे। तभी सीएचसी में तैनात हेल्थ सुपरवाइजर उदयवीर मलिक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौच कर हाथापाई शुरू कर दी। इससे सीएचसी में आए मरीजों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर जब ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक वहां पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हेल्थ सुपरवाइजर ने उन पर भी हाथ छोड़ दिया। किसी तरह सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने इसकी सूचना पुलिस और सीएमओ को दी।
सूचना पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहलेे ही हेल्थ सुपरवाइजर वहां से जा चुके थे। बाद में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ. यशवीर ने भी नाराजगी जताकर सीएमओ डॉ. सुषमा को कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। मामले को गंभीरता से लेकर सीएमओ डॉ. सुषमा ने तत्काल प्रभाव से हेल्थ सुपरवाइजर उदयवीर मलिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा इस तरह की घटनाएं बर्दास्त नहीं होगी, इससे सरकारी कार्य में भी बाधा पैदा होती है और विभाग की छवि भी खराब होती है। हेल्थ सुपरवाइजर को निलंबित किया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ एएसके मलिक ने कहा हेल्थ सुपरवाइजर ड्यूटी में पिछले कई रोज से लापरवाही बरत रहे थे। जब उन्हें नियमित ड्यूटी करने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौच कर हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed