{"_id":"5bdf4c32bdec2269b3459d5c","slug":"111541360690-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के परिजनों ने प्रेमी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के परिजनों ने प्रेमी को पीटा
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
एक मिस कॉल पर एक युवक और युवती के बीच प्रेम- प्रंसग हो गया। युवक ने युवती को फोन कर नगर के एक रिसोट में बुलाया, जब वह वहां पहुंचे तो युवती के परिजनों को भनक लगी, युवती के परिजन मौके पर पहुंचे, उन्होंने पकड़कर युवक को जमकर पीटा। बाद मेें कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को छुड़ाकर भगा दिया। परिजन युवती को अपने साथ ले गए। यह नजारा देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के फोन पर मिस कॉल आई, तो युवक ने फोन मिलाया तो उस पर एक युवती बोली और प्यार का इजहार करने लगी। युवती ने अपने आपको कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताया। एक माह तक दोनों में मोबाइल पर प्रेम की बात चलती रही। रविवार को युवक ने युवती को बड़ौत एक रिसोट में बुलाया, जब वह वहां बैठकर बात कर रहे थे, तो इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई और वे मौके पर पहुंचे। युवती के परिजनों ने युवक को जमकर धुनाई की। इससे भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक को बचाया और भाग दिया। बाद में परिजन युवती को अपने साथ ले गए। यह मामला वीडियो वायरल हो गया तो रविवार को पूरे दिन यह मामला चर्चाओं में रहा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव ने कहा इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई।