{"_id":"5ba3fa1c867a557ec15a4aac","slug":"111537473052-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने भड़ल में मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने भड़ल में मकान खंगाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
चोर भड़ल गांव में मकान के ताले तोड़ कर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में तहरीर दी।
भड़ल गांव निवासी विनोद पुत्र विजयपाल ने बताया कि बुधवार की रात में वह परिवार के साथ अंदर कमरे में सोया हुआ था। रात्रि में चोर ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी लगी। उसने थाने में तहरीर दी। वहीं गांव के जंगल में किसान रामवीर पुत्र आलम चंद के नलकूप पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। नलकूप के पास रात्रि में चोरों ने विश्राम किया। यहां पर काफी संख्या में गुटखे के रेफर मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जंगल में 10-12 बदमाश घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।