{"_id":"595fe1074f1c1b2b298b471a","slug":"111499455751-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी बेटे को नाबालिग दर्शाने पर शिंकजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी बेटे को नाबालिग दर्शाने पर शिंकजा
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार हत्यारोपी के मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा
बागपत। खिंदौड़ा गांव के स्कूल में हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या करने के आरोपी युवक गौरव को उसके पिता ने फर्जी तरीके से नाबालिग दर्शाने का प्रयास किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति मिलने पर उसके मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया गया।
सिंघावली अहीर गांव निवासी हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की स्कूल में अप्रैल 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में निरपुड़ा गांव का गौरव जेल में बंद है। उसके पिता नरेंद्र ने उसे नाबालिग दर्शाने का प्रयास किया। इसके लिए कक्षा आठ का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराया और उसे बाल किशोर न्यायालय में दाखिल कर दिया था। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया था। आरोपी गौरव और उसके पिता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस तभी से ही आरोपी नरेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। आरोपी फरार चल रहा है। केस के विवेचक ब्रजपाल सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली। उसके मकान की कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट की अनुमति मिलने पर उसके मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके बाद अदालत के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।