फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP's campaign in support of CAA from today

सीएए के समर्थन में भाजपा का अभियान आज से

Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's campaign in support of CAA from today
बड़ौत (बागपत)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए राष्ट्रीय/प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जनपद बागपत में इस अभियान का शुभारंभ पांच जनवरी को बड़ौत नगर पालिका परिसर से होगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक वीरेश तोमर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मसिंह सैनी करेंगे। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संपर्क अभियान का शुभारंभ नई दिल्ली और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिह गुज्जर ने इस कार्यक्रम के लिए जिले में रहने वाले सभी जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, चेयरमैन, सभासद, सभी मोर्चा अध्यक्ष, निगम बोर्ड एवं कोऑपरेटिव अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति और पार्टी कार्यकर्ता को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed