{"_id":"61e06e7154aa6a7f3d72d685","slug":"bijnor-fireworks-factory-caught-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ बने हुए और 14 अधबने तमंचे हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ बने हुए और 14 अधबने तमंचे हुए बरामद
Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव में तमंचों की डिमांड बढ़ जाती है। एक तमंचा पांच से दस हजार रुपये तक बेच रहा था।
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुुनाव को लेकर बरती जा रही सख्ती के बीच बिजनौर पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी तमंचा बनाते हुए पकड़ा गया है। जिसके पास से आठ बने हुए और 14 अधबने तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने तमंचा फैक्टरी के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांदपुर रोड पर गांव मुबारकपुर के पास बाग के खंडहर में दबिश दी। खंडहर में तमंचा बनाते हुए उस्मान निवासी झलरा थाना शहर कोतवाली को पकड़ लिया। मौके से आठ बने तमंचे, 14 अधबने तमंचे, चार कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव में तमंचों की डिमांड बढ़ जाती है। एक तमंचा पांच से दस हजार रुपये तक बेच रहा था। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर किस किस को तमंचे बेचे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज ने आरोपी को मौके से पकड़ा।
विज्ञापन