Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: सड़क हादसों में पूर्व सभासद के भतीजे और राजमिस्त्री की मौत, दो घायल

Thu, 26 Nov 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत/बिनौली। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बागपत के वार्ड दो के पूर्व सभासद नरेश के भतीजे ललित (22) की मौत हो गई। वहीं मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्कूल बस के कुचलने से राजमिस्त्री अकरम (32) निवासी जसड़ जिला मेरठ की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बागपत में बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

शहर में सिसाना रोड पर रहने वाले पूर्व सभासद नरेश ने बताया कि उनका भतीजा ललित सूरजपुर महनवा गांव के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार रात को ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर खड़ा करके बाइक से घर वापस आ रहा था। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही वह अग्रवाल धर्मशाला के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। नरेश कुमार ने बताया कि ललित के पिता रामनाथ की काफी समय पहले मौत हो गई थी। विधवा मां ने अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। उन्होंने बताया कि ललित छह भाई बहनों में सबसे छोटे थे।
उधर, मेरठ जिले के जसड़ गांव निवासी राजमिस्त्री अकरम बुधवार की सुबह अपने भतीजे अलतमस और सुहेल के साथ गुराना गांव में काम करने बाइक से जा रहे थे। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जिवाना गुलियान गांव के बस स्टैंड पर निजी स्कूल की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों को कुचल दिया। पहिए के नीचे आने से अकरम की मौत हो गई। जसड़ गांव निवासी वकील ने बताया कि हादसे में अकरम के दो भतीजे अलतमस और सुहेल घायल हो गए।

दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक स्कूल बस छोड़कर भाग गया। अकरम चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पिता इकबाल, मां फरमीना, भाई वकील, मुकर्रम, मुक्कमली, पत्नी रिजवाना, बच्चे समर, हुमेरा और आहद रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed