{"_id":"6b07406db6655947c20ee119","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162872-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किशोर ने मानसिक बीमार युवती के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किशोर ने मानसिक बीमार युवती के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बालैनी। क्षेत्र के एक गांव में पिता की किराना की दुकान में बैठी मानसिक बीमार युवती को दुकान में बंद करके एक किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
युवती की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाल किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घर के बाहर उसके ससुर की किराना की दुकान है। मंगलवार शाम उसके ससुर दुकान का सामान लेने अमीनगर सराय चले गए थे। इसके चलते उसकी मानसिक बीमार ननद दुकान पर उसके पास आकर बैठ गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अपने किसी काम से घर के अंदर चली गई। तभी गांव का एक किशोर वहां आ गया। आरोप लगाया कि किशोर ने उसकी ननद को अकेला देखकर दुकान का गेट बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर वहां आई तो आरोपी किशोर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही पिलाना सीएचसी में मेडिकल कराया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि आरोपी किशोर को बाल किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।