{"_id":"631394c2222f7f4bae13959b","slug":"beaten-up-on-promotion-of-achievements-of-pm-cm-kahkra-news-mrt6037435192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम की उपलब्धियों के प्रचार पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम की उपलब्धियों के प्रचार पर पीटा
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ग्राम रटौल निवासी एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों का प्रचार करने पर गांव के ही पांच युवकों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। युवक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
रटौल निवासी तारीक ने शनिवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ा हुआ है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों और जनहित में चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की गांव में लोगों को जानकारी देता है। गांव के कुछ लोग ऐसा करने से उसे मना करते हैं। इस कारण शुक्रवार की शाम गांव में ही घर लौटते समय मुंह ढके हुए पांच युवकों ने उसे रोककर लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। वह उन्हें पहचान नहीं सका।
तारीक ने पुलिस से हमलावरों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है। सुराग लगाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।