फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: When the accused of molestation ran away from the police station, the constable shot him from behind.

Baghpat: थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी, तो सिपाही ने पीछे से मार दी गोली... एसपी बोले- छूते हुए निकल गई

Sat, 01 Feb 2025 12:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 01 Feb 2025 12:09 AM IST
सार

युवक को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सवाल उठता है कि यदि गोली छूते हुए ही निकली है तो उसे स्थानीय अस्पताल में ही भर्ती क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन
Baghpat: When the accused of molestation ran away from the police station, the constable shot him from behind.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

रटौल के भागौट गांव से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया युवक शुक्रवार शाम को चांदीनगर थाने से भागने लगा तो सिपाही ने उस पर गोली चला दी। युवक गोली लगने से घायल हो गया तो उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

चांदीनगर पुलिस शुक्रवार शाम को भागौट गांव से छेड़छाड़ की शिकायत पर एक युवक को पकड़ कर थाने लाई थी। उसको जब जीप से थाने में उतार दिया तो वह भागने लगा। एक सिपाही ने उसका पीछा किया तो थाने के बाहर जाने पर सिपाही ने उस पर गोली चला दी। गोली आरोपी युवक को लग गई। इससे युवक घायल हो गया और थाने के पास ही गिर पड़ा। युवक को इस तरह गोली लगने पर पुलिस में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों को इस बारे में बताया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर खेकड़ा, बागपत, सिंघावली अहीर थाने की पुलिस वहां पहुंची। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की गई। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में युवक को पकड़ा गया था। वह थाने में आने के बाद भागने लगा। उसकी तलाशी सही से नहीं ली गई थी और वह अपने पास तमंचा छुपाए हुए था। उसने तमंचे से पीछा कर रहे सिपाही पर गोली चलाई तो सिपाही ने भी फायरिंग की। मगर, वह किसी तरह से युवक के शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed