{"_id":"678c9c1bdcc8606a680dd176","slug":"baghpat-family-came-from-chandigarh-in-tempo-brother-and-sister-died-in-collision-with-truck-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: चंडीगढ़ से टेंपो में आया परिवार, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन की मौत, हाईवे खून से लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: चंडीगढ़ से टेंपो में आया परिवार, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन की मौत, हाईवे खून से लाल
Sun, 19 Jan 2025 12:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:01 PM IST
सार
परिवार में एक मौत होने पर जाकिर घरवालों के साथ बदायूं जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी स्टैंड के समीप ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार बदायूं जिले के परवेजनगर के जाकिर (35) और उसकी बहन परवीन (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
बदायूं जिले के सौली के परवेजनगर के रहने वाले वाला जाकिर अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर टेंपो चलाता था। शनिवार को गांव में उसके किसी परिजन की मौत हो गई। इसके बाद वह टेंपो में अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से गांव जा रहा था। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी स्टैंड के समीप पहुंचे तो मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टेंपो हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में जाकिर और उसकी बहन परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार उसकी मां सलीमा, पिता कल्लू और बहनोई आशिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। उधर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।