फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: accused husband himself reached the police station after killing Wife

बागपत: पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद ही कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति ने पुलिस को दी सूचना

Tue, 19 Sep 2023 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Sep 2023 03:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Baghpat: accused husband himself reached the police station after killing Wife
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में जमीन के लालच में सोमवार रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी और खुद ही कोतवाली पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


बिजनौर जिले के जहानाबाद की रहने वाली रुक्मणि ने बताया कि उसके अपनी बेटी दीपा की शादी 12 साल पहले गाधी गांव के जगमोहन के साथ की थी। दोनों के दो बच्चे हो गए थे। बताया कि चार साल पहले जगमोहन की मौत होने के बाद दीपा की दूसरी शादी उसके देवर सुनील के साथ कर दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Suicide in Ccsu: बीटेक के छात्र ने क्लास छोड़ी, फिर हॉस्टल का कमरा बंद कर लगाई फांसी, घर का था इकलौता चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में जगमोहन की पांच बीघा जमीन भी दीपा के नाम ट्रांसफर हो गई। बताया कि सुनील शराब पीने का आदी था, जिस कारण घर खर्च चलाने के लिए दीपक को सोनीपत के राई की एक कंपनी में काम करना पड़ रहा था।

सुनील काफी समय से बिजनौर की पांच बीघा जमीन बेचने के लिए दीपा पर दबाव बना रहा था, जिसका विरोध करने पर सोमवार रात सुनील और उसके भाई ने दीपा की पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हत्यापोरी पति खुद ही कोतवाली पहुंच गया। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुट गई हैं। रुकमणी ने बताया कि उसकी दूसरी बेटी की शादी भी मृतका के देवर से कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed