{"_id":"650960f1406d24c03a0a661d","slug":"suicide-in-ccsu-hostel-b-tech-third-year-student-committed-suicide-by-hanging-himself-2023-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में सुसाइड: बीटेक के छात्र ने क्लास छोड़ी, फिर हॉस्टल का कमरा बंद कर लगाई फांसी, था इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू में सुसाइड: बीटेक के छात्र ने क्लास छोड़ी, फिर हॉस्टल का कमरा बंद कर लगाई फांसी, था इकलौता चिराग
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।
2 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
सीसीएसयू में छोटू राम इंजीनियरिंग काॅलेज के बीटेक थर्ड ईयर के छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही कैंपस में छात्रों ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने आक्रोशित छात्रों से बात की और समझाने की कोशिश की जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
3 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार सीसीएस यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास के रूम नंबर 99 में मंगलवार सुबह प्रशांत पुत्र नागेश पांडे निवासी बनारस का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
प्रशांत के साथ रूम में रहने वाले दो अन्य छात्रों के अनुसार सुबह 8:00 बजे वे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए थे। प्रशांत ने क्लास में जाने से मना कर दिया था। उसके बाद प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। छात्र वापस आए तो प्रशांत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
5 of 6
हंगामा करते छात्र
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बताया गया कि प्रशांत दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।