{"_id":"62c481db9a57d81141242555","slug":"attack-on-father-and-son-with-shovel-for-not-giving-money-for-liquor-baraut-news-mrt5956606144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पैसा न देने पर फावड़े से बाप-बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए पैसा न देने पर फावड़े से बाप-बेटे पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए पैसा न देने पर फावड़े से बाप-बेटे पर हमला
- सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस, आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल गांव में सोमवार चार युवकों ने शराब पीने के लिए रुपये न देने पर रात पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। फावड़े के वार से पिता-पुत्र को घायल कर दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर भी पुलिस न पहुंचने पर घायलों के परिजनों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
सोमवार सुबह सुरेंद्र की बेटी संध्या की शादी थी। बरात विदा कर जब सुरेंद्र और उसका पुत्र जतिन कन्यादान का हिसाब जोड़ रहे थे, तभी तीन-चार युवक वहां पहुंचे और उनसे शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगने लगे। उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने फावडे़ से वार कर सुरेंद्र व जतिन को लहूलुहान कर दिया और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
घायल व उनके परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीण घायल व उनके परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एसपी मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ युवराज सिंह ने बताया कि घायल सुरेंद्र की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मेें होंगे।