{"_id":"6508612b16a8296d9c006cc4","slug":"advocates-created-ruckus-and-staged-a-strike-will-be-on-strike-today-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5347-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिवक्ताओं ने हंगामा कर धरना दिया, आज हड़ताल पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिवक्ताओं ने हंगामा कर धरना दिया, आज हड़ताल पर रहेंगे
विज्ञापन
-जिला बार एसोसिएशन की बैठक में हापुड़ जाकर अधिवक्ताओं का समर्थन करने का निर्णय लिया
फोटो 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अधिवक्ताओं के सोमवार की सुबह काम पर लौटने का विरोध करते हुए कुछ अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए कचहरी के गेट पर धरना दिया। इसके उपरांत जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई और वहां मंगलवार को हड़ताल करके हापुड़ जाकर अधिवक्ताओं का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में चल रही हड़ताल को सोमवार को समाप्त करके जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता काम पर लौट गए, जिन्होंने सोमवार को काम किया। इसको लेकर ही कुछ अधिवक्ता भड़क गए और हापुड़ के अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहने पर यहां भी काम नहीं करने की बात कही गई। इसके बाद कुछ अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट पर पहुंचकर हंगामा करते हुए धरना दिया। उन्होंने हापुड़ के अधिवक्ताओं की मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कहीं। इसके उपरांत जिला बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से हापुड़ जाकर अधिवक्तओं को समर्थन देने और मंगलवार को हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को हड़ताल रखी जाएगी और हापुड़ में जाकर अधिक्ताओं का समर्थन किया जाएगा।