फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कचहरी में लगेगी मेटल डिटेक्टर मशीन

कचहरी में लगेगी मेटल डिटेक्टर मशीन

Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में लगेगी मेटल डिटेक्टर मशीन
बागपत। कचहरी में जल्दी ही हेड हेल मेटल डिटेक्टर एंड एक्स-रे मशीन चालू हो जाएगी। न्यायालय में आने-जाने वालों को इस मशीन से होकर निकलना पड़ेगा। उनका सामान एक्स-रे मशीन में स्कैन होकर निकलेगा। चेकिंग के लिए पुलिस ने यह मशीन लगवाई है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर से कोर्ट में पेशी पर जाते समय 25 हजार का ईनामी दो माह पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही कचहरी में पुलिस चौकसी बढ़ा दी। इस तरह की घटना को रोकने के लिए जिला जज उपेंद्र कुमार ने कचहरी गेट पर लगाई हैड हेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं एक्स-रे मशीन को चालू करने के निर्देश दिए। बुधवार को कचहरी के प्रवेश द्वार पर आने और जाने के लिए मशीन लगाई गई है। कचहरी में आने वाले हर व्यक्ति को इस मशीन से होकर गुजरना पड़ेगा। एक्स-रे मशीन में उनका सामान स्कैन किया जाएगा। अब कोई भी आपराधिक व्यक्ति छुपाकर प्रतिबंधित सामान अंदर नहीं ले जा सकेगा। इस मशीन के चालू होने से पुलिस को फायदा होगा। वहीं मैन गुट लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी चालू कराया। कचहरी चौकी इंचार्ज राकेश ने बताया कि जल्दी ही मशीन चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed