फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोर्ट ने रिश्वत मांगने वाले कानूनगो को जेल भेजा

कोर्ट ने रिश्वत मांगने वाले कानूनगो को जेल भेजा

Fri, 26 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने रिश्वत मांगने वाले कानूनगो को जेल भेजा
दोघट (बागपत)। थाना दोघट पुलिस ने एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ में बामनौली गांव में किसान से रिश्वत लेते पकड़े कानूनगो को पेश किया है। दूसरी तरफ किसानों ने आरोपी कानूनगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की । आरोपी कानूनगो किसान से पिछले 20 दिन से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन

बामनौली गांव में किसान रणवीर उर्फ कालू पुत्र अतर सिंह से उसके चक में सुधार करने के नाम पर चकबंदी कानूनगो बड़ौत रणवीर पुत्र श्योराज निवासी नेहरूपुर, खुर्जा जनपद बुलंदशहर ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी । किसान ने इसकी शिकायत विजिलेंस मेरठ में की । बुधवार को देर शाम विजिलेंस की टीम ने किसान के घर से रिश्वत लेते हुए कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस टीम के प्रभारी केपी सिंह ने कानूनगो के खिलाफ दोघट थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी कानूनगो को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ में पेश किया है। वहां से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


किसानों ने जताई खुशी
दोघट। बामनौली गांव में कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर किसानों में खुशी है। पीड़ित किसान रणवीर उर्फ कालू ने बताया कि उसकी जमीन घटी हुई है। जिसे पूरी कराने के लिए वह पिछले कई साल से चकबंदी अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। 20 दिन पहले उसकी मुलाकात कानूनगो रणवीर से हुई और उन्होंने उससे जमीन पूरी कराने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी । पूर्व प्रधान महीपाल ने बताया कि तीन दशक से चकबंदी अधिकारी इसी तरह किसानों को लूटने में लगे हैं। चकबंदी विभाग में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला है। इसमें किसान पिस रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई और चकबंदी अधिकारी भी शामिल हैं। इसकी सही जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पैमाइश की जरीब में है चार कड़ी कम
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव से रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो चकबंदी के पास मिली जमीन पैमाइश की जरीब पर किसान उंगली उठा रहे हैं। किसानों ने कहा जो जरीब कानूनगो के पास मिली है, वह पूरी 100 कड़ी की नहीं है बल्कि 96 कड़ी की है। वहीं इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने बताया आरोपी कानूनगो से विजिलेंस टीम ने ही सामान बरामद किया और वे ही उसे सील करके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed