{"_id":"5b80638042c79246330774bf","slug":"61535140736-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ के बिना मनुष्य जीवन अधूरा- स्वामी विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ के बिना मनुष्य जीवन अधूरा- स्वामी विवेकानंद
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें लोगों ने आहूति डालकर सुख शांति की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी विवेकानंद सरस्वती गुरुकुल प्रभात आश्रम भोला झाल टीकरी ने कहा कि यज्ञ के बिना मनुष्य की जीवन अधूरा है। यज्ञ ही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि होती है। वेदपाठ गुरूकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचारियों ने किया। यज्ञ के यज्ञमान आजाद सिंह सपत्नी रहे। इस मौके पर प्रधान मांगेराम, ब्रहमदेव, जयदेव आर्य, रविकरण आर्य, रूपक, रमेशचंद आर्य, रघुवीर, तेजपाल, प्रमोद, रामदेव उपाध्याय, नीटू, उपकार आर्य, वीरेंद्र आर्य, सतपाल, कवल सिंह, सोमपाल राणा आदि रहे।
वहीं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा चलाए जा रहे वेद प्रचार जन जागरण यज्ञ कार्यक्रम के तहत इदरीशपुर व पुसार गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रतिनिधि सभा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ से हम पर्यावरण को शुद्ध कर सकते है। स्वामी सत्यजीत ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारित करना ही यात्रा का उद्देश्य है। इस मौके पर धर्मवीर आर्य, विजय सिंह राठी, राजेंद्र सिंह, अशोक प्रबोद्ध, श्रीपाल महाश्य, मांगेराम, अशोक, ओमप्रकाश, रवि शास्त्री, सौराज आदि रहे।