फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अल्ट्रा साउंड कक्ष में गर्भवती की हालत बिगड़ी

अल्ट्रा साउंड कक्ष में गर्भवती की हालत बिगड़ी

Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रा साउंड कक्ष में गर्भवती की हालत बिगड़ी
बागपत। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप था कि प्रसव पीड़ा में महिला को तीन घंटे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लाइन में खड़ा रखा। इससे महिला को परेशानी हुई। महिला और बच्चे को जान का खतरा बना हुआ है। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी आसमां पत्नी जाकिर गाजियाबाद जनपद के पाभी गांव में किराए के मकान मेें रहती है। उसका पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह नौ माह की गर्भवती है और कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में रिश्तेदारी में आई हुई । सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पति जाकिर ने बताया कि वे सुबह 10 बजे गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रसव के लिए उसे भर्ती कराया दिया। महिला चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। आरोप है कि तीन घंटे तक वह अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर खड़ी रही। कक्ष में दो महिलाओं में झगड़ा होने पर चिकित्सक कक्ष बंद कर चले गए । प्रसव पीड़ा में महिला कक्ष के बाहर खड़ी रही। इससे उसे परेशानी शुरू हो गई। कक्ष के बाहर ही वह गिर गई और दर्द से चिल्लाने लगी। आनन फानन में उसे प्रसव रूम में भर्ती कराया। महिला और उसके बच्चे को जान का खतरा बन गया। खून की कमी होने के कारण चिकित्सकों ने खून चढ़ाया। महिला चिकित्सक डॉ. अंजू बाला ने बताया कि महिला को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा। कक्ष के बाहर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत प्रसव रूम में भर्ती करा कर इलाज शुरू किया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


गलत आरोप लगा रहे परिजन
बागपत। अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात डॉ. हरीश ने बताया कि गर्भवती महिला अल्ट्रासाउंड के लिए आई, लेकिन उसे कक्ष में घुसते ही परेशानी शुरू हो गई। वह लाइन में नहीं खड़ी थी। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed