{"_id":"5b37da484f1c1bb36e8bab15","slug":"181530387016-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली के लोगों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली के लोगों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रुस्तमपुर बावली गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव के तालाब में पानी की निकासी नहीं होने पर पानी अब घरों मेें घुस रहा है। उन्होंने पानी की निकासी कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
तहसील पहुंचे रुस्तमपुर गांव के ग्रामीणों का कहना था कि उनके मोहल्ले में मकान के सामने खेल का मैदान व तालाब है। तालाब की निकासी न होने पर तालाब का पानी मैदान में घुस गया है और घरों मेेें पानी भरने लगा है। इसकी शिकायत प्रधान से करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि समस्या का समाधान अपने स्तर पर कराएं। यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो गांववासी पलायन भी कर सकते हैं। इस पर एसडीएम ने राजस्व टीम को भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसमें दीपचंद, तेजी सिंह, संजीव कुमार, यशपाल, भूषण, ओमपाल सिंह, सोहनवीर, लाल सिंह, इंद्रपाल, रामू आदि रहे।