फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिराजूद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगेगा अकीदतमंदों का मेला

सिराजूद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगेगा अकीदतमंदों का मेला

Wed, 21 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिराजूद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगेगा अकीदतमंदों का मेला
बागपत। दुनियाभर में आम की मिठास से पहचान बनाने वाले रटौल गांव में एक बार फिर हिंदु और मुस्लिम भाईचारे की नजीर पेश की जाएगी। मौका होगा अजमेर से ताल्लुक रखने वाले सिराजुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगने वाले मेले का। बेटियां दंगल में हुनर दिखाएगी। लोक कला के कलाकार ग्रामीणों का मनोरंजन करेंगे। 23 फरवरी से आरंभ होने जा रहे उर्स के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रटौल गांव की पहचान रटौल समेत सैकड़ों किस्म के आम को लेकर है, लेकिन पिछले करीब एक सौ साल से गांव में सिराजुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगने वाला मेला लोगों को भाईचारे की डोर में बांधता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली के लोग उर्स में दरगाह पर पहुंचकर मन्नत मांगते हैं। भाईचारे के प्रतीक इस मेले की कई खास बातें हैं। दंगल में इस बार महिला पहलवान दमखम दिखाएंगी। चंदगीराम पहलवान के बेटे अर्जुन अवार्डी जगदीश काली रमन पहले दिन मौजूद रहेंगे। सुल्तान फिल्म में जगदीश ने ही कोच की भूमिका निभाई । चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की महिला पहलवान भी भाग लेगी। मेले में आकर्षक बाजार सजेगा, कुश्ती होगी। इसके अलावा लोक कला ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए स्वांग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जयंत चौधरी करेंगे उद्घाटन
बागपत। पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने बताया कि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मेले का उद्घाटन करेंगे। दोपहर तीन बजे दंगल आरंभ होगा।

कौन थे सिराजुद्दीन चिश्ती
बागपत। अजमेर से ताल्लुक रखने वाले सिराजुद्दीन चिश्ती को हिंदू और मुस्लिम बराबर मानते थे। उन्होंने समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। आडंबरों से दूर सादगी भरे जीवन के लिए प्रेरित किया। लंबे समय तक वह रटौल में रहे। करीब एक सौ साल पहले गाजियाबाद के लोनी में उनका देहांत हुआ । निधन के बाद रटौल के लोग गाजियाबाद पहुंचे और उन्हें रटौल लाकर दफनाया । उनकी मजार पर ही वर्तमान में मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed