फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पथराव और फायरिंग में 13 नामजद समेत 38 के खिलाफ प्राथमिकी, नौ जेल भेजे

Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार रात को अब्बास और आसिफ पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की घटना में एसआई सुनील कुमार ने 13 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें एसआई ने दोनों पक्षों पर मामला शांत कराने गए पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार को अब्बास और आसिफ पक्ष में झगड़ा हो गया था। दिन में लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। उनमें धारदार हथियार चले और पथराव करने के साथ ही फायरिंग हुई।
एक पक्ष के अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद, सूफियान को गोली के छर्रे लगे और सैयूब, इश्तयार धारदार हथियार के हमले से घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के आस मोहम्मद की आंख में गोली के छर्रे लगे, जबकि धारदार हथियार लगने से साजिद, आसिफ, समीर और जुनैद घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में छपरौली थाने के एसआई सुनील ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़े की सूचना पर उन्होंने वहां पहुंचकर उनको शांत करने का प्रयास किया, लेकिन तभी पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने गलियों में भागकर जान बचाई। एसआई के अनुसार गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए। कई घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद उर्फ मोना, सैयूब, इश्तयार, साजिद, आसिफ, जुनैद, गुलफाम, गुलजार, समीर और 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने घटना की वीडियो देखकर कई अन्य आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने नामजद कौशर, इश्तयार, साजिद, समीर, जावेद उर्फ मोना और पहचान होने पर रोजुद्दीन, आमिर, नईम, अनीस को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed