फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांवड़ मार्ग के गांवों से चुने जाएंगे 20-20 वालंटियर

कांवड़ मार्ग के गांवों से चुने जाएंगे 20-20 वालंटियर

Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग के गांवों से चुने जाएंगे 20-20 वालंटियर
बागपत। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स नहीं मिलने से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांवड़ मार्ग पर पडने वाले सभी गांवों में 20-20 लोगों का वालंटियर के तौर पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा छह अगस्त से जिले में रूट डायवर्ट किए जाएगा और कांवड़ यात्रा में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

श्रावण महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है। जिले से लाखों की संख्या में कांवड़िये गुजरेंगे। कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। जरूरत के हिसाब से पुलिस फोर्स नहीं मिल रही है, जिससे पुलिस अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है। इस स्थिति में पुलिस अधिकारियों ने नया रास्ता निकाला है। अब कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों से 20-20 लोगों का चयन वालंटियर के तौर पर किया जाएगा। उन्हें पुलिस की मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स नहीं मिल रही है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों से ग्रामीणों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में छह अगस्त से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। दिल्ली व हरियाणा प्रदेश की पुलिस को पत्र लिखा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों को बागपत की तरफ न आने दिया जाए। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को डूंडूहेड़ा पुलिस चौकी पर रोका जाएगा। शामली की तरफ से आने वाहनों को ककड़ीपुर पुलिस चेक पोस्ट, हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को निवाड़ा एवं मेरठ की तरफ से आने वाले वाहनों को बालैनी में हिंडन नदी के पुल पर रोका जाएगा। कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए योजना तैैयार कर ली गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुरा महादेव मंदिर में भी विशेष व्यवस्था की गई है। मेला स्थल के अलावा कांवड़ मार्ग पर अतिसंवेदनशील गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल गुजरते हैं लाखों कांवड़िये
बागपत। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर जिले से हर वर्ष लाखों की संख्या में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के कांवड़िये गुजरते हैं। इनके अलावा लाखों की संख्या में पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये आते हैं। जनपद वासी आदर भाव से कांवड़ियों की सेवा करते हैं। 10 दिनों तक माहौल शिवमय रहता है। जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

दस किमी का कंटीला मार्ग
बागपत। डेरा सच्चा सौदा आश्रम से गल्हैता तक दस किमी कांवड़ मार्ग वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह मार्ग कच्चा है और इस पर कांटे पड़े रहते हैं। शिव भक्त कांवड़ियों को हर बार कंटीले मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग को आज तक पक्का नहीं कराया गया।

गल्हैता से पुरा तक पथरीली हुई सड़क
बागपत। गल्हैता से लेकर पुरा गांव तक कांवड़ मार्ग पथरीला हो गया है। सड़क में नुकीले पत्थर निकल आए हैं। इस पर गल्हैता से पुरा महादेव मंदिर तक जाने के लिए कांवड़ियों को भारी परेशानी होगी। नुकीले पत्थरों पर चलना मुश्किल है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है।


लोहे के खंभों पर लगाई जाएगी पन्नी
बागपत। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सफाई का कार्य चल रहा है। सड़क किनारे लोहे के विद्युत खंभों पर आठ फीट तक पन्नी लगाई जाएगी, जिससे करंट का खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed