फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्चों को धर्म के संस्कार देना आवश्यक : जैन संत

बच्चों को धर्म के संस्कार देना आवश्यक : जैन संत

Fri, 24 May 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को धर्म के संस्कार देना आवश्यक : जैन संत
बड़ौत (बागपत)। विहर्ष सभागार में अजित नाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मुनि विशाल महाराज के संसघ सानिध्य में 23 मई से एक जून तक विद्योदय बल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुनि विशाल सागर महाराज, धवल सागर महाराज, वीर सागर महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी अंशुल भैया व आस्तिक भैया के निर्देशन में बच्चों ने शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर वीर सागर महाराज ने बच्चों को अभिषेक की प्रेरणा दी तथा उन्हें विनय पूर्वक अभिषेक की विधि समझाई। उन्होंने छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तर, भजन प्रतियोगिता आदि के द्वारा बच्चों को धर्म के संस्कार दिए। उन्होंने बच्चों के भोजन व स्टेशनरी की व्यवस्था भी कराई, जो अनिल जैन पटवारी परिवार द्वारा की गई। शिविर के मध्य बच्चों को धार्मिक फिल्म संयम का फल दिखाई गई।
विज्ञापन

वीर सागर महाराज ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों को धर्म के संस्कार देना आवश्यक है। बच्चों को पढ़ाई की शिक्षा तो विद्यालयों द्वारा मिल जाती है लेकिन उन्हें संस्कार तो देव शास्त्र गुरु के सानिध्य में ही प्राप्त हो सकता है। जो बच्चा बचपन व युवा अवस्था में ही धर्म के संस्कार ले लेता है, वह कुछ भी गलत करने से पहले सोचता अवश्य है तथा गलत कृत्य से डरता है जबकि जिन बच्चों को धार्मिक संस्कार नहीं मिलते, उन्हें अपने अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं रहता तथा वे गलत मित्रों की संगत से बुरे कार्यों की तरफ अग्रसर हो जाते हैं। अत: हमें बच्चों रूपी समाज की नींव को मजबूत बनाना है। तभी हमारा समय व राष्ट्र उन्नति की तरफ बढ़ सकता है। शिविर में मुकेश जैन, वरदान जैन, विवेक जैन, सुंदर लाल जैन, प्रवीण जैन, राहुल जैन, अनुज जैन, कुलदीप जैन, अमित जैन, नरेंद्र जैन, वकील चंद जैन, रजत जैन, सिम्मी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed