{"_id":"5b86f90142c79246400ab58f","slug":"151535572225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों की हाट\/ पैठ का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों की हाट/ पैठ का होगा विकास
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में कृषि उत्पादक के क्रय और विक्रय के लिए हाट पैठों को विकसित कराया जाएगा। गांवों में साप्ताहिक एवं सप्ताह में एक से अधिक बार लगने वाले ग्रामीण हाटों के स्थल का विकास होगा। वहां सभी सुख सुविधा दी जाएगी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक रमाकांत पांडेय ने निर्देशित किया।
जिले में 245 गांव हैं, इसमें करीब 30 गांवों के माजरे हैं। अधिकांश गांवों में पैठ लगती है। इसमें कृषि उत्पादक और अन्य सामान का क्रय विक्रय होता है। अब ऐसी हाट/ पैठ को पूरी तरह विकसित कराया जाएगा। यहां पर लोगों की सुविधा अनुसार सुख सुविधाएं की जाएगी। साप्ताहिक या सप्ताह में एक से अधिक बार लगने वाली हाट का विकास होगा। इसके लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक रमाकांत पांडेय ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को पत्र के माध्यम से इस योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। अवगत कराया कि पूर्व में इसका सर्वेक्षण किया था। इसमें पैठ के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में कुछ स्थानों पर हाट एवं बाजार न लग रहे हो या नए स्थान पर लगने शुरू हो गए। ऐसे बाजारों के विकास हेतु निर्णय लिया कि दो छायादार चबूतरे, जन सुविधाएं, प्रकाश, पेय की व्यवस्था कराई जाएगी। निर्विवादित भूमि को ही विकसित किया जाएगा। निदेशक ने डीएम को जल्द कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।