{"_id":"5b5624be4f1c1b54208b4b8e","slug":"151532372158-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेली गई प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। स्कूल की प्रबंध समिति ने विजेताओं को विद्यालय में सम्मानित किया। इसमें कबड्डी, क्रिकेट, स्केटिंग और फुटबाल की प्रतियोगिता हुआ।
स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन बीके शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला में भारतीय खेल विकास बोर्ड की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्केटिंग, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्केटिंग में यश मंडार, अनमोल पंवार, शिवम चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी में तेसुब, अश्विन, फिरोज, अभिनव, वरूण, सूजल चौधरी, कुनाल, वरूण धामा और अभिषेक की टीम को रजत पदक मिला। क्रिकेट में नितिन बंसल, मोइन मलिक, अनमोल, अनुभव, विपुल, अंकित, कुनाल, निशांत की टीम ने रजत पदक जीता। फुटबाल में अनुज, देवांश, देव, अक्षय, विशाल, लक्ष्य, और रोहित ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया। विजेताओं को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक मनोज मिश्रा, पीटर मार्टिन, प्रीति निमेश को कार्यों को भी सराहा। प्रधानाचार्य रूचिरा ने स्कूली बच्चों ने मेहनत और लग्न से पढ़ाई के साथ खेलों में भाग करने के लिए प्रेरित किया। इसमें हरीश श्रीवास्तव, दीपक पंत, प्रशांत तोमर, जगत पाल मलिक, सुमित गौतम, गीता शर्मा, टीना पांचाल और शमीम मौजूद रहे।