{"_id":"5b8062d242c7924646254dfd","slug":"131535140562-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही लोनिवि के अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही लोनिवि के अफसरों में मचा हड़कंप
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही बदहाल बड़ौत-कोताना मार्ग पर हादसों का डर की खबरों से लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अफसरों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से मार्ग पर हुए गहरे गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर इस कार्रवाई को देखते हुए इस मार्ग से जुडे़ गांवों के ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि विगत एक साल से बड़ौत-कोताना मार्ग पूरी तरह से गहरे गड्ढों मेें तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से जुडेे़ जौनमाना, ढिकाना, बोहला, लुहारी, खामपुर, कोताना, जागोस आदि सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन इससे आवागमन करते हैं। कई बार वाहन चालकों के साथ हादसे भी हो चुके हैं, ग्रामीणों ने समस्या को लेकर विभागीय अफसरों सहित प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की समस्या को देखकर अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो लोनिवि के अफसरों मेें हड़कंप मच गया। शुक्रवार को विभागीय अफसरों ने इस मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया है। इससे देख ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया। समाजसेवी सुखदेव पंवार, विनीत मलिक, रालोद नेता मोहित मुखिया ने कहा जिस तरह अमर उजाला जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करता है, अन्य किसी मेें इतना दम नहीं है। आभार जताने वालों में जय कुमार, रोहताश, प्रमोद, जयवीर तोमर, सुरेंद्र, इकबाल, सोनू आदि रहे।