फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आपकी अपनी समिति ने प्रदर्शन कर धरना दिया

आपकी अपनी समिति ने प्रदर्शन कर धरना दिया

Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आपकी अपनी समिति ने प्रदर्शन कर धरना दिया
रमाला (बागपत)। पुसार-बिराल मार्ग की कच्ची पटरी की मरम्मत कराने की मांग को लेकर आपकी अपनी समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने शीघ्र समस्या हल नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अरुण राठी ने बताया कि पुसार से दोघट, गांगनौली, बिराल और टीकरी तक जाने वाली सड़क को बने तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन सड़क की दोनों साइडें कच्ची होने के कारण उसमें बरसात के बाद से गहरे गड्ढे बने हैं। इनमें आए दिन वाहनों को फंसकर नुकसान उठाना पड़ रहा है। उक्त संपर्क मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। इनमें जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है। पिछले तीन वर्षों से सड़क तो बन गई है, लेकिन सड़क के दोनों और कच्चा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस मार्ग पर हादसे हो चुके हैं। दुपहिया वाहन चालक अधिक परेशान हैं। उन्होंने सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर ईंटें लगवाने की मांग की। देर शाम गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद धरना समाप्त किया, साथ ही चेतावनी भी दी यदि दो सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं कराया तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। इसमें राठी, पप्पू राठी, रोहित राठी, कपिल राठी, सोनू राठी, पुष्पेंद्र पंवार, अरविंद, सुधीर राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed