{"_id":"5b5788bf4f1c1bc6508b6bff","slug":"121532463295-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल के छह शूटरों ने नोएडा में पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल के छह शूटरों ने नोएडा में पदक जीते
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
नोएडा में हुई 10वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शॉट स्मार्ट शूटिंग रेंज भड़ल के छह खिलाड़ियों ने पदक जीते। ग्रामीणों ने पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया।
कोच अंकित राणा ने बताया कि 18 से 22 जुलाई तक नोएडा में चली चैंपियनशिप में भड़ल शूटिंग रेंज के शूटरों ने भी भाग लिया। इसमें शूटर शुभम राणा ने एयर पिस्टल आईएसएसएफ में रजत पदक जीता। उसे दस हजार रुपये इनाम के रूप में मिले। एयर पिस्टल सीनियर टीम वर्ग में सागर राणा, रितिक राणा, कार्तिक पंवार ने कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान आनंद पाल, देवेेंद्र राणा प्रधान, यशपाल, रमेश राणा, विशाल, डॉ. विनोद राणा, कृष्णपाल राणा, विपुल, आशुतोष, वंश राणा आदि रहे।