{"_id":"5b5624bc4f1c1b3f748b6926","slug":"121532372156-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब ने श्री यमुना इंटर कॉलेज के मेधावी सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब ने श्री यमुना इंटर कॉलेज के मेधावी सम्मानित किए
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लायंस क्लब ने श्री यमुना इंटर कॉलेज में में वर्ष 2017-18 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं लायंस क्लब ने एक निर्धन छात्र का पूरे वर्ष का खर्च भी वहन किया।
अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने बच्चों को संस्कार और देशभक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता जनक सिंह सोम ने सभी को मेहनत और लग्न से पढ़ने के साथ-साथ माता पिता और गुरुजनों का सम्मानित करने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि कक्षा छह में इकरा, गुनगुन और ईशा नागर, कक्षा सात में मोक्षा, कनिका शर्मा और शिवम, कक्षा आठ में गुलशन, आकांक्षा और शालू प्रजापत, कक्षा नौ में मीतू रानी, ईशा और बुशरा, कक्षा दस में मनीष चौधरी, सिमरन और सुमाइला, कक्षा 11 में स्मिात, तालिब और विकास कश्यप, कक्षा 12 में केशव शर्मा, खुशबू तेवतिया और मुस्कान शर्मा को सम्मानित किया। उक्त सभी छात्र अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे हैं। इस समारोह की अध्यक्षता एमजेएफ लायन गजेंद्र सिंह बली ने की। संचालन प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया। इस दौरान लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य ब्रहम देव त्यागी, सचिव डॉ. अशोक तोमर, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, राजपाल शर्मा, राजपाल दीक्षित, मास्टर बशीर अहमद, अरविंद राणा आदि रहे।