फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली गांव के किसान लखनऊ में सीएम से मिले

बामनौली गांव के किसान लखनऊ में सीएम से मिले

Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बामनौली गांव के किसान लखनऊ में सीएम से मिले
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर चकबंदी अधिकारियों के मनमाने ढंग से कार्य करने और गरीब लोगों को प्रताड़ित कर धन उगाही करने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को जांच कराने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने सीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गांव बामनौली में गलत तरीके से चकबंदी की । उन्होंने कहाचकबंदी अधिकारी मनमाने ढंग से धन उगाही कर रहे हैं। पूर्व अधिकारियों के आदेश पर, जिन लोगों के चक बन गए थे, उन्हें इधर से उधर करके पूर्व अधिकारियों के आदेश पलटे जा रहे हैं। उक्त चकबंदी अधिकारी 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की रकम किसानों को चक पलटने की धमकी देकर ले रहे हैं। उन्होंने कई किसानों से एक लाख रुपये की मांग की । अधिकारी की मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर पांच दिसंबर को किसान कृष्णपाल ने आत्महत्या कर ली। जिसकी पत्नी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उन्होंने चकबंदी अधिकारी के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की । इस पर मुख्यमंत्री ने किसान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसमें राम रोशन, धर्मपाल, पुष्पेंद्र, सत्यपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed