{"_id":"5dbc15f28ebc3e01656eaadf","slug":"three-students-died-due-to-drowning-in-pokhara-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पोखरे में नहाते समय डूबने से एक ही गांव के तीन छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पोखरे में नहाते समय डूबने से एक ही गांव के तीन छात्रों की मौत
Fri, 01 Nov 2019 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवां गांव में डूबने से तीन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर पोखरे में नहाते समय डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। यह तीनों कक्षा आठ में पढ़ते थे। शुक्रवार को तीनों स्कूल नहीं जाते थे। काफी देर तक इनके घर न आने पर परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए पोखरे के पास पहुंच तो तीनों के कपड़े किनारे पड़े हुए थे।
शक होने पर गांव के लोग पोखरे में इन्हें तलाशने लगे। काफी प्रयास के बाद इनका शव पोखरे में से बरामद हुआ। घर वालों की सहमती पर इनकी लाश कब्रिस्तान में दफना दी गई। एक गांव के तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृत छात्रों में कुरैश शाह (15) पुत्र हारून, सुहेल (16) पुत्र मुनौव्वर और रिजवान (16) पुत्र करीम हैं। सभी बरदह थाने के पिलखुआ गांव के निवासी थे। कुरैश शाह मदरसे में पढ़ता था। जबकि अन्य दोनों एक निजी स्कूल में पढ़ रहे थे। तीनों कक्षा आठ के छात्र थे। शुक्रवार के दिन यह तीनों स्कूल नहीं जाते थे।

एक गांव के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम
शुक्रवार को यह सभी घर से एक साथ निकले और घूमते हुए घर से करीब चार सौ मीटर दूर पोखरे पर पहुंचे और कपड़े उतारकर नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उधर तीनों के काफी देर तक लापता होने पर परिवार के लोग इन्हें तलाशने लगे।
काफी प्रयास के बाद भी इनका पता नहीं चलने पर कुछ लोग पोखरे की तरफ गए तो किनारे इनके कपड़े पड़े हुए थे। शक होने पर लोग पोखरे के पानी में उतरकर खोजने लगे। उधर घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मार्टीनगंज, सीओ लालगंज और एसओ बरदह फोर्स के साथ पहुंच गए।
गांव वालों के सहयोग से इनकी लाश पानी से बाहर निकाली गई। कुरैश शाह दो भाईयों में बड़ा था। उसके पिता सउदी में रहते हैं। सुहेल चार भाई और एक बहन में बड़ा और रिजवान दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था। सुहेल और रिजवान चचेरे भाई थे। इनके पिता राजगीर का काम करते हैं। परिवार के तीन बच्चों की मौत होने से कोहराम मचा हुआ है।