{"_id":"6b009cfa1b6de51bfb038fc7","slug":"a-special-campaign-for-adding-and-amending-names-will-be-run-at-all-booths-today-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160875-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आज सभी बूथों पर चलेगा नाम जुड़वाने और संशोधन का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आज सभी बूथों पर चलेगा नाम जुड़वाने और संशोधन का विशेष अभियान
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची और आवश्यक प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे। अभियान 22, 28 और 29 नवंबर को भी चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा विवरण में संशोधन और निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरना होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जांचने और ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल या ईसीआइनेट एप का उपयोग किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन बीएलओ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र और संबंधित निर्वाचन कार्यालयों में जमा होंगे।
विज्ञापन
एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिक नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से बूथ पर पहुंचकर नाम और विवरण जांचने की अपील की है। सहायता के लिए हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।