फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against CAA, NRC, NPR in azamgarh on 21 Jan, administration is in alert mode

सीएए के खिलाफ सर्वदलीय प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सक्रिय

Mon, 20 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against CAA, NRC, NPR in azamgarh on 21 Jan, administration is in alert mode
आजमगढ़। सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध और विरोध-प्रदर्शनों में निदोर्षो पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए मंगलवार को शहर के कर्बला मैदान में सर्वदलीय धरने का आयोजन किया गया है। मैदान में उमड़ने वाली भीड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में जोनल के साथ ही तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही डीएम ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी रैंक के अधिकारी के भी तैनाती के निर्देश एसपी को दिए हैं।
विज्ञापन

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में शहर कोतवाली के कर्बला मैदान में सर्वदलीय विरोध-प्रधर्शन का आयोजन किया गया है। इसे सपा, प्रसपा, पीस पार्टी, भीम आर्मी, बहुजन मुक्ति मोर्चा आदि ने समर्थन दिया है। प्रदर्शन को प्रशासन ने अनुमति दे दी है, साथ ही मौके पर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदर्शन स्थल के आसपास के क्षेत्र को दो जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया है। करबला मैदान, बदरका, पुरानी कोतवाली को एक सेक्टर में रखा गया है। इसके सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर आशाराम होंगे। वहीं, कटरा, पांडेय बाजार, पहाड़पुर और तकिया का एक सेक्टर बनाया गया है। इसके सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम सगड़ी रावेंद्र सिंह होंगे। दोनों सेक्टरों का एक जोन बना एडीएम भू-राजस्व को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, चौक, शंकरजी तिराहा, बड़ादेव, एलवल, कोट, हर्राकी चुंगी का एक सेक्टर बना एसडीएम मेंहनगर अरविंद कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद होंगे। डीएम एनपी सिंह ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती को एसपी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस की भी पूरी व्यवस्था की गई है। मौके पर एसओ रैंक के आठ अधिकारी, 20 एसआई, 60 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल के साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसएसी लगाई गई है। दो फायर टेंडर के साथ ही दो क्यूआरटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed