{"_id":"66afb8807760d0addb049a9b","slug":"postmortem-revealed-in-azamgarh-student-died-due-to-strangulation-injury-marks-found-head-and-hands-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में खुलासा: गला दबने से हुई थी छात्रा की मौत, सिर-हाथ पर भी मिले चोट के निशान; दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में खुलासा: गला दबने से हुई थी छात्रा की मौत, सिर-हाथ पर भी मिले चोट के निशान; दर्ज हुआ मुकदमा
Sun, 04 Aug 2024 10:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:51 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला में बीती रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, मृतका की मां ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला में रविवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रही एक युवती की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझ सकती है। युवती की हत्या हुई या नहीं यह कहना मुश्किल है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसके सिर और हाथ पर भी चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम परमेश्वर का पूरा गांव निवासी खुशबू यादव (23) पुत्री रामअवध बीए की छात्रा थी। वह नगर के ब्रहस्थान मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करती थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से शव बरामद हुआ था। घटना के बाद पता चला कि वह एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसने आसपास के लोगों उसे अपने मामा का लड़का बताया था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गमछे से गला दबाकर खुशबू की हत्या करने का आरोप उसके प्रेमी पर लगाया था। खुशबू की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी राजू को हिरासत में ले लिया था।
यह भी पढ़ें- लिव इन रिलेशनशिप, मारपीट में बदला चंद दिनों का प्यार, युवती की मौत, युवक पर लगा हत्या का आरोप; गिरफ्तार
वहीं शनिवार की देर शाम हुए पोस्टमार्टम में खुशबू की गला दबने से मौत होने की बात सामने आई है। उसके सिर और हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।