फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Live in relationship girl died boy was accused of murder arrested in azamgarh

लिव इन रिलेशनशिप: मारपीट में बदला चंद दिनों का प्यार, युवती की मौत, युवक पर लगा हत्या का आरोप; गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 11:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 11:16 PM IST
सार

Azamgarh News: युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप लगाया कि युवक ने ही गला दबारक युवती की हत्या कर दी है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Live in relationship girl died boy was accused of murder arrested in azamgarh
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला में रविवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मृतका की मां ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने गमछे से उनकी पुत्री का गला घोंट दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती के साथ रह रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदिम परमेश्वर का पूरा गांव निवासी खुशबू यादव (23) पुत्री रामअवध बीए की छात्र है। कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात उसके मामा के लड़के के दोस्त राजू यादव से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू यादव मऊ जनपद घोसी थाना क्षेत्र के पीयुंआ ताल गांव का निवासी है। एक ही मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों में फोन से बातचीत होने लगी। करीब नौ माह पूर्व खुशबू एसएससी की तैयारी करने के लिए आजमगढ़ शहर में आई।



खुशबू ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पर कमरा लिया। दोनों के बीच संबंध इतना बढ़ गया कि दोनों दुनिया से छिप-छिपा कर एक साथ एक कमरे में ही रहने लगे। हांलाकि, खुशबू ने मकान मालिक को बताया कि राजू उसके मामा का लड़का है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

करीब छह माह पूर्व खुशबू की छोटी बहन महिमा भी तैयारी करने के लिए खुशबू के कमरे में रहने आई। दोनों की हरकतें देखकर वह कमरा छोड़कर अपने अन्य दोस्तों के साथ रहने लगी।

आसपास के लोगों की मानें तो दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। भीड़ भी एकत्र हो जाती थी। पांच दिन पूर्व भी दोनों के बीच विवाद अधिक हुआ था। दोनों एक-दूसरे से मारपीट तक करते थे।

रविवार को राजू यादव खुशबू को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा, जहां चिकित्सक नहीं मिले तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचा। जहां चिकित्सक ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया।

राजू ने इसकी सूचना खुशबू की छोटी बहन महिला को दी। मौके पर पहुंची महिमा ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तब तक राजू एंबुलेंस से शव लेकर कमरे पर पहुंच गया।


उधर, परिजन पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि राजू ने गमछे से गला दबाकर खुशबू की हत्या कर दी है। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed