Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Muslim unity endured Ramlila stage for 177 years Badre Alam now helm tradition source great enthusiasm

यूपी: 177 साल से रामलीला के मंच पर कायम है हिंदू-मुस्लिम एकता, बदरे आलम संभाल रहे परंपरा की कमान; उत्साह

Sat, 14 Nov 2026 05:59 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 05:59 AM IST
सार

जिले के जगदीशपुर-सोहौली की रामलीला 177 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल बनी हुई है। वर्ष 1849 में शुरू हुई इस परंपरा के संस्थापक और वर्तमान संचालक बदरे आलम हैं। दोनों समुदायों के लोग मिलकर आयोजन करते हैं। बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और विवाह प्रसंग का मंचन हुआ।

विज्ञापन
Hindu Muslim unity endured Ramlila stage for 177 years Badre Alam now helm tradition source great enthusiasm
रामलीला का मनोहारी मंचन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

धर्म और मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करनी हो तो जगदीशपुर-सोहौली की रामलीला को देखा जा सकता है। यहां पिछले 177 वर्षों से भगवान श्रीराम की लीला का मंचन हिंदू-मुस्लिम एकता और साझा संस्कृति का संदेश दे रहा है। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक रामलीला के संस्थापक और वर्तमान संचालक बदरे आलम हैं। दोनों समुदायों के लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 1849 में जगदीशपुर गांव से शुरू हुई यह रामलीला आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रामलीला में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों शिवधनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियां बजाकर इस प्रसंग का स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन हुआ। देर तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल

रामलीला के संस्थापक और वर्तमान संचालक बदरे आलम बताते हैं कि 1849 में जब इस परंपरा की शुरुआत हुई, तब बिजली जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं। रात में मंचन के लिए मशालों की रोशनी का सहारा लिया जाता था। कलाकारों की वेशभूषा और वस्त्र वाराणसी से मंगाए जाते थे। कुछ कलाकार भी बनारस से आते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीणों के सहयोग और उत्साह से आयोजन लगातार आगे बढ़ता रहा।

रामलीला के संचालन में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। आयोजन समिति में बदरे आलम संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। सचिन राजभर सहायक अध्यक्ष और धर्मेंद्र उमेश कोषाध्यक्ष हैं। रामनारायण नाथ प्रजापति, सल्लू प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति और चंद्रभवन विश्वकर्मा भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विभीषण, जनक और विश्वामित्र सहित विभिन्न पात्रों की भूमिका स्थानीय कलाकार निभाते हैं। 177 वर्षों का यह सफर केवल धार्मिक आयोजन की निरंतरता नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और साझा सांस्कृतिक विरासत की ऐसी मिसाल है, जो नई पीढ़ी को मिल-जुलकर रहने का संदेश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed