फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now DL will be available even if one eye is healthy

Azamgarh News: अब एक आंख स्वस्थ होने पर भी मिलेगा डीएल

Thu, 01 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now DL will be available even if one eye is healthy
आजमगढ़। अब एक आंख के दृष्टिबाधित को भी डीएल मिलेगा। इसके लिए दृष्टिबाधित को एक विशेष टेस्ट करना होगा। साथ ही रिपोर्ट सही आने पर लाइसेंस मिल जाएगा। इसकी जानकारी न होने के कारण एक आंख से दृष्टिबाधित होने वाले लोग डीएल नहीं बनवाते थे। संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार एक आंख से दृष्टिबाधित लोग भी सामान्य डीएल पा सकते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने के आभव में लोग सोचकर रह जाते हैं कि एक आंख की वजह से डीएल नहीं मिल सकेगा, पर ऐसा नहीं हैं। साथ ही जो लोग डीएल बनवाना चाहते हैं। बस उनको अपना मोनोकुलर विजन टेस्ट करना जरूरी हैं। मोनोकुलर टेस्ट में सफल होने पर आरटीओ विभाग के अधिकारी आवेदक का ट्रायल लेते हैं और सफल होने पर उनको डीएल जारी कर देते हैं। आरटीओ विभाग दिव्यांगजन को भी डीएल देता हैं। लेकिन इसके लिए तय शर्तों को पूरा किया जाता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक आंख की रोशनी न होने वालों का सामान्य डीएल बन सकता है। लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे लोग जिनको एक आंख से नहीं दिखता पर दूसरी आंख ठीक है। उनको सिर्फ निजी बाइक व कार का डीएल मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed