फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sisters' love adorns the brother's wrist; the colors of relationships bloom.

Azamgarh News: भाई की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, खिले रिश्तों के रंग

Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sisters' love adorns the brother's wrist; the colors of relationships bloom.
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने थाली में राखी, रोली, अक्षत, अगरबत्ती और मिठाई सजाकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया।
विज्ञापन

आरती उतारने के बाद उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और सहयोग का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटी रही। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार रंग-बिरंगी राखियों के साथ मिठाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयों के अलावा मोतीचूर और बेसन के लड्डू की भी खूब बिक्री हुई। कई दुकानों पर चॉकलेट की भी मांग रही। राखी की दुकानों पर पर्व से जुड़े गीतों से माहौल उत्सवी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी की सराय : कस्बे और आसपास के बाजारों में सुबह से दोपहर तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। ससुराल में रहने वाली बहनें समय से मायके पहुंचीं और भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। देर तक घरों में भाई-बहन के मिलन और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।
फूलपुर : कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उपहार देकर खुशियां साझा कीं। कई भाई-बहनों ने इस खास पल की तस्वीरें और स्टेटस सोशल मीडिया पर साझा किए। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। राखी और मिठाई की दुकानों पर देर तक भीड़ रही।
सरायमीर : दुर्गावाहिनी की बहनों ने कोतवाली में रक्षाबंधन कार्यक्रम में थानाध्यक्ष भुवनेश समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान जिला संयोजिका बेबी पांडेय, प्रखंड संयोजिका सोनी गुप्ता, नंदनी प्रजापति, नीतू यादव, रिशू यादव, त्रिशा गौड़, अनन्या सोनी, अनुप्रिया सोनी, अंजली सोनी समेत अन्य बहनें मौजूद रहीं।
जहानागंज : जहानागंज बाजार में भी दिनभर चहल-पहल रही। मिठाई, राखी, कपड़े और फल की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग बस, बाइक, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों से बाजार पहुंचे। मुख्य चौक और ब्लॉक मोड़ के आसपास वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बावजूद लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

अतरौलिया : मदियापार के एक स्कूल की छात्राओं ने थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों और पत्रकारों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पहले परिसर में ‘रक्षाबंधन’ लिखकर रंगोली बनाई। इसके बाद थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे समेत पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed