फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body of woman missing for two days found in well; police investigating.

Azamgarh News: दो दिन से लापता महिला का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Body of woman missing for two days found in well; police investigating.
बरदह थाना क्षेत्र के दशमड़ा गांव में दो दिन से लापता संगीता यादव (55) का शव शुक्रवार सुबह गांव के पीछे स्थित एक कुएं में मिला। शव मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटा अनमोल यादव ने बताया कि उनकी मां संगीता यादव दो दिन से लापता थीं। काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 27 अगस्त को बरदह थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव निवासी चंदनी और बिंदर समेत कुछ ग्रामीण महिला की तलाश करते हुए गांव के पीछे स्थित कुएं के पास पहुंचे। इसी दौरान कुएं में एक महिला का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कुएं से शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान संगीता यादव के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका के पति जोगिंद्र यादव मुंबई में तबेले में काम करते हैं और वहीं से परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

संगीता यादव एक बेटा और तीन बेटियों की मां थीं। सूचना मिलने पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed